महिला सम्मेलन में पद्मावती के शौर्य और आत्मसम्मान का संदेश:सीकर में आयोजित कार्यक्रम में 400 टीचर्स ने लिया भाग, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए हुए 3 सत्र
महिला सम्मेलन में पद्मावती के शौर्य और आत्मसम्मान का संदेश:सीकर में आयोजित कार्यक्रम में 400 टीचर्स ने लिया भाग, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए हुए 3 सत्र
सीकर : सीकर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान, सीकर के तत्वावधान में रविवार को श्रीकल्याण गवर्नमेंट स्कूल में जिला महिला सम्मेलन हुआ। प्रदेश पर्यवेक्षक देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में जिलेभर से आईं 400 से ज्यादा महिला टीचर्स और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व लीडरशिप का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने महिला शिक्षकों से रानी पद्मावती के आत्मसम्मान और शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
महिला टीचर्स की भागीदारी से संगठन को मिलती है नई ऊर्जा
स्टेट कॉर्डिनेटर देवेंद्र शर्मा ने महासंघ की रीति-नीति, वैचारिक आधार और कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एक्टिविटी, आपसी विश्वास और सामूहिक समर्पण में है। महिला शिक्षकों की प्रभावी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
सारिका यादव की अध्यक्षता में हुए दूसरे सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. दीपिका शर्मा थीं। डॉ. दीपिका शर्मा ने वीरांगना रानी पद्मावती के त्याग, अदम्य साहस, स्वाभिमान और प्रेरणादायी जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
संगठित महिला ही समाज को कर सकती है एकजुट
तीसरे सत्र में विजयलता पालावत की अध्यक्षता में में मुख्य वक्ता सुशीला कस्वां ने ऑर्गेनाइजेशन की संरचना और विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक संगठित महिला ही समाज को एकजुट कर सकती है। अंतिम सत्र की मुख्य सुशीला रेवाड़ ने महिलाओं के सामर्थ्य, सोशल रिस्पाॅन्सबिलिटी और लीडरशिप को लेकर विचार रखे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538907


