[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सऊदी अरब में घायल को भारत लाने की मांग:आरएलपी ने सांसद हनुमान बेनीवाल को सौंपा ज्ञापन, बेहतर इलाज और कानूनी मदद मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सऊदी अरब में घायल को भारत लाने की मांग:आरएलपी ने सांसद हनुमान बेनीवाल को सौंपा ज्ञापन, बेहतर इलाज और कानूनी मदद मांगी

सऊदी अरब में घायल को भारत लाने की मांग:आरएलपी ने सांसद हनुमान बेनीवाल को सौंपा ज्ञापन, बेहतर इलाज और कानूनी मदद मांगी

खंडेला : सऊदी अरब में सड़क हादसे में घायल खंडेला पंचायत समिति के ढाल्यावास निवासी पप्पूराम गढ़वाल को भारत लाने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की खंडेला टीम ने सांसद और पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा।

हादसे के बाद अस्पताल में चल रहा इलाज

ज्ञापन के अनुसार, पप्पूराम रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने उन्हें 8 साल की जेल और आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। परिजन पप्पूराम को भारत लाने और उनका इलाज कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के जरिए मदद की मांग

आरएलपी नेताओं ने बेनीवाल से केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के समक्ष मामला उठाने की मांग की। ज्ञापन में भारतीय दूतावास, रियाद के माध्यम से सऊदी अरब सरकार से बातचीत कर पप्पूराम को कानूनी और राजनयिक सहायता दिलाने की अपील की गई।बेनीवाल ने मामले में हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधानसभा प्रभारी रोहित मील, एडवोकेट राजेंद्र सिंह बाजिया, सह-प्रभारी एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा, बीएलए-1 महादेव सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet