[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में मकान में रात को लगी भीषण आग:सो रहा था परिवार, नमकीन का स्टॉक और घरेलू सामान जलकर हुआ खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में मकान में रात को लगी भीषण आग:सो रहा था परिवार, नमकीन का स्टॉक और घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

रतनगढ़ में मकान में रात को लगी भीषण आग:सो रहा था परिवार, नमकीन का स्टॉक और घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में वार्ड 38 में सोमवार रात करीब सवा 1 बजे एक मकान में आग लग गई। आग से नमकीन का स्टॉक और घरेलू सामान जल गया। पीड़ित रामअवतार बबेरवाल के मुताबिक, करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।रामअवतार नमकीन का कारोबार करते हैं। दो-तीन दिन पहले ही उनके घर पर नमकीन, चिप्स और कुरकुरे से भरी गाड़ियां आई थीं। इनका स्टॉक घर में रखा था। देर रात कार्टूनों में अज्ञात कारणों से आग लगी और फैल गई।

आगजनी के समय सो रहा था परिवार

आग लगने के समय परिवार सो रहा था। रामअवतार ने बताया कि रात करीब सवा 1 बजे उनकी नींद खुली। पहले उन्हें लगा कि कोई नमकीन लेने आया है, इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाहर देखने पर आग की लपटें दिखीं। उन्होंने बच्चों और घर के अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। मोहल्ले के लोगों ने सामने की धर्मशाला के ट्यूबवेल की मोटर चलाकर पानी डाला और आग बुझाई। रामअवतार के मुताबिक, दमकल पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

आग से नमकीन का पूरा स्टॉक, उनका टेम्पो, पानी की टंकियां और शीशे टूटकर नष्ट हो गए। रामअवतार ने कहा कि घटना के समय पुलिस को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22