पंचायतीराज चुनाव को लेकर बिसाऊ पुलिस अलर्ट, नौ ग्राम पंचायतों में निकाला फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
बिसाऊ : पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए बिसाऊ पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थानाधिकारी सीआई उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस टीम ने बिरमी, दिलोई, कमालसर, पाटोदा, टाई, भीखनसर, महनसर, गांगियासर और ढिलसर सहित विभिन्न गांवों में पैदल एवं वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने का भरोसा दिलाया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में शांति भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524822


