रफीक मंडेलिया ने 13 ग्राम पंचायतों में की चुनावी सभाएं, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
भाजपा पर साधा निशाना, गांवों के विकास, किसानों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार को लेकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार तेज कर दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सोमवार को चूरू क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
मंडेलिया ने खासोली, रामसरा, उंटवालिया, थैलासर, देपालसर, श्योपुरा, मेघसर, सहनाली बड़ी, सहनाली छोटी, मोलीसर बड़ा, सातड़ा, पोटी और रायपुरिया ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 22 की प्रत्याशी संतोष मोहनलाल बाबल तथा पंचायत समिति के प्रत्याशियों नरेंद्र कुमार, मीरा कुरडारा भाकर, सुमन सुरेश कुमार, संगीता ओमप्रकाश, कैलाश मेघवाल, छोटू देवी रामरतन और डिंपल कंवर सुनील सिंह के समर्थन में वोट मांगे।
पंचायत चुनाव गांवों के भविष्य का चुनाव
चुनावी सभाओं में रफीक मंडेलिया ने कहा कि पंचायत चुनाव केवल जनप्रतिनिधि चुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह गांवों के भविष्य, विकास और आमजन के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। पंचायतों में मजबूत नेतृत्व होगा तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति बड़े-बड़े वादों, नारों और प्रचार तक सीमित रह गई है। भाजपा सरकार के शासन में किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं, युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है और गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से आमजन परेशान हैं। भाजपा नेता चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद जनता की समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं।
मंडेलिया ने कहा कि गांवों की जनता अब जागरूक हो चुकी है और झूठे वादों में आने वाली नहीं है। कांग्रेस हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है। पंचायतों को मजबूत बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और आम आदमी को उसका अधिकार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे। पंचायतों में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, किसानों की समस्याओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति पायल सैनी, किसान नेता आदूराम न्यौल, विद्याधर मेघवाल, रामरतन सिहाग, सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण, जितेंद्र बाबल, कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान, रामेश्वर प्रजापति, रमजान खान, लीलाधर चुलेट, विमल शर्मा, सुनीता कपूरिया, भंवर सिंह झारिया, विजेंद्र बुडानिया, आदिल कुरैशी, रामचंद्र सुंडा, योगेश ढाका, घनश्याम अलवरिया, विनोद खटीक, किशनाराम बाबल और कुरडाराम भाकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524822


