20 लाख के गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा:CCTV फुटेज से ड्राइवर का लगाया पता, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
20 लाख के गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा:CCTV फुटेज से ड्राइवर का लगाया पता, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
चूरू : चूरू में एक दम्पती के करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जानकारी के आधार पर ऑटो ड्राइवर का पता लगाकर बैग दम्पती को लौटा दिया। कोतवाली थाने के एसआई हंसराज गुर्जर ने बताया कि कंचन अपने पति हरीश कुमार के साथ पीहर निराधनु से ससुराल सेहला जा रही थीं। इस दौरान गहनों से भरा बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया।
बैग नहीं मिलने पर दम्पती ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में पुलिस को सूचना दी। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे और लोगों से पूछताछ की। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर महबूब खान का पता लगाया। उसके पास से बैग मिला। पुलिस ने सभी आभूषण हरीश कुमार को सौंप दिए। करीब 20 लाख रुपए के जेवर वापस मिलने पर कंचन और उनके परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2524451


