अजीतसर में गोशाला के लिए जागरण:भामाशाह ने 15 लाख की जमीन दान की, 11 लाख रुपए का सहयोग जुटा
अजीतसर में गोशाला के लिए जागरण:भामाशाह ने 15 लाख की जमीन दान की, 11 लाख रुपए का सहयोग जुटा
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के अजीतसर गांव में श्री नंदी गोशाला समिति की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गोसेवा के लिए श्रद्धालुओं और भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
11 लाख रुपए की सहयोग राशि मिली
कार्यक्रम में 11 लाख रुपए से अधिक की सहयोग राशि जुटी। वहीं, गांव के पेमाराम पुत्र लिच्छुराम माली ने गौशाला के लिए एक बीघा जमीन दान की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।
उदासर आश्रम के महंत श्री दयानाथजी महाराज के सानिध्य में हुए जागरण में मुख्य कलाकार ओमप्रकाश मुंडेल ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। उन्होंने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। जागरण सुबह 4 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोभक्त शामिल हुए।
जमीन दान करने पर किया सम्मान
गोशाला के लिए एक बीघा जमीन दान करने पर समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने पेमाराम का सम्मान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच परमानंद प्रजापत ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से गौशाला के विकास में सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणों ने अतिथियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान गौशाला समिति के सदस्य सुनील सैनी, गिरधारीलाल देहड़ू, पूर्णाराम देहड़ू, सीताराम श्योराण, सांवरमल स्वामी, कुंदनमल सैनी, डूंगरराम प्रजापत, केसराराम, उपसरपंच मघाराम मेघवाल, प्रकाश जांगिड़, सुरेंद्र धायल, प्रमोद सैनी, चिमनाराम जाखल, भागूराम सोनी, किशनलाल खाती, लेखराम बाना और लेखराम देहड़ू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गोभक्त मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2524456


