[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चाड़वास के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ:देवाणी गांव में सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चाड़वास के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ:देवाणी गांव में सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन

चाड़वास के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ:देवाणी गांव में सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन

छापर : छापर के देवाणी गांव स्थित गोदारा भवन में मंगलवार शाम चाड़वास के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों का अभिनंदन किया गया। पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान हुआ।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट तोलाराम गोदारा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् रेखाराम गोदारा ने की। राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक प्रदीप सुराणा मुख्य अतिथि थे। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक, समाजसेवी करणीसिंह राठौड़ और गंगाराम गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने चाड़वास के नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र ढाका, उपसरपंच कालूराम भार्गव और वार्ड पंचों का माला पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया। सम्मानित वार्ड पंचों में भंवरलाल जांगिड़, नीरू स्वामी, सुनीता, किरण मिश्र, सागर मेघवाल, मणिदेवी, चंद्रप्रकाश प्रजापत, जगदीश गैदर, संतोष देवी, तंवरीदेवी, दिलीप, दिनेश नाई, शारदा नाई और चुकादेवी शामिल थे।

मुख्य अतिथि प्रदीप सुराणा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को चुनावी भेदभाव भुलाकर ग्राम पंचायत के विकास के लिए काम करना चाहिए। सरपंच महेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह अध्यक्ष रेखाराम गोदारा ने अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। आयोजन समिति के श्रवण गोदारा, राकेश गोदारा, रामसिंह बिदावत, पप्पूसिंह, बुधाराम खिलेरी, महेंद्र भद्रवाल, आदुराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, महेंद्र शेखावत, दिनेश कालेर, हरजीराम प्रजापत, कुंदनदास, नरसाराम और भोमाराम नायक ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चाड़वास के मोहम्मद खालिद और श्रीराम ढाका ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22