कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
चूरू : चूरू के रतननगर तिराहे के पास देर रात कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक देपालसर मंदिर में दर्शन कर अपने गांव नेठवा लौट रहे थे।
हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े युवकों को फतेहपुर से आ रहे भाजपा पदाधिकारी डॉ. वासुदेव चावला ने देखा। उन्होंने प्रदीप की कैंपर गाड़ी से तीनों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
कार से टकराने के बाद सड़क पर गिरे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार नेठवा निवासी तीन चचेरे भाई बाइक से देपालसर मंदिर में दर्शन करने गए थे। देर रात गांव लौटते समय रतननगर तिराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर नरेंद्र को मृत घोषित किया
हादसे के दौरान फतेहपुर से आ रहे भाजपा पदाधिकारी डॉ. वासुदेव चावला की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल प्रदीप की कैंपर गाड़ी की मदद से तीनों को राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 22 वर्षीय नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 18 वर्षीय सुमित और 17 वर्षीय अमित को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। सुमित की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और परिचित भी अस्पताल पहुंच गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2524452


