साइड देने को लेकर विवाद,:फिर तीन गाड़ियों में आए लोगों ने किया हमला, गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी के पास पहुंचे ग्रामीण
साइड देने को लेकर विवाद,:फिर तीन गाड़ियों में आए लोगों ने किया हमला, गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी के पास पहुंचे ग्रामीण
झुंझुनूं : रास्ते में गाड़ी को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पहले रास्ते में गाड़ी से टक्कर मारी और फिर कुछ देर बाद तीन गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने घर के सामने हमला कर दिया। घटना में सुनील कुमार घायल हो गए। मामले में पुलिस को रिपोर्ट दिए चार दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 नवंबर को हुई घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मामले को चुनावी रंजिश से जुड़ा बताते हुए कहा कि इसी वजह से उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग की।
पहले रास्ते में गाड़ी से मारी टक्कर, फिर घर पहुंचकर किया हमला
घायल सुनील कुमार के चचेरे भाई ने बताया कि 7 नवंबर को सुनील कुमार और नरेंद्र गांव जा रहे थे। शाम करीब 7:33 बजे ब्राह्मणों की मोड़ के पास सामने से आ रही थार गाड़ी में सवार लोगों से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गाड़ी सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और वहां से चले गए। इसके बाद सुनील और नरेंद्र ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें घर बुला लिया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद तीन गाड़ियों में सवार होकर इंद्राज, विकास, सुनील, अनुज सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। इस दौरान एक थार और दो कैंपर गाड़ियां थीं।

घर के सामने गाड़ी से टक्कर मारकर की मारपीट
एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, रात करीब 8:10 बजे सुनील कुमार घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान आरोपियों ने गाड़ी से उन्हें टक्कर मारी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विकास ने जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी, जिससे सुनील के बाएं पैर में चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और मौके से चले गए। रिपोर्ट में अनुज, विकास, अनिल, सुनील, इंद्राज, सचिन, रघुवीर, अंकित, रमेश और विनीत सहित अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। घायल के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चुनावी रंजिश में हमला करने का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने एसपी के सामने आरोप लगाया कि यह विवाद केवल रास्ते में साइड देने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे चुनावी रंजिश भी थी। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते एकराय होकर हमला किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524918


