जसरापुर में बालाजी मंदिर का वार्षिक उत्सव:हवन, भजन और भंडारा लगा; भक्तों ने धोक लगाई और मन्नतें मांगीं
जसरापुर में बालाजी मंदिर का वार्षिक उत्सव:हवन, भजन और भंडारा लगा; भक्तों ने धोक लगाई और मन्नतें मांगीं
खेतड़ी : जसरापुर गांव की रामा की ढाणी स्थित अष्टधातु बालाजी मंदिर का वार्षिक उत्सव पर भजन संध्या और भंडारा हुआ। मुख्य यजमान प्रमोद एवं सुनील देवी, सुभाष धांनिया और मंजू देवी, किशोर और सुमन देवी, अजय और पूजा देवी, प्रमोद कुमावत रहे। पंडित सुरेंद्र कुमार सुरेलिया ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं।
बालाजी की ज्योत और महाआरती के बाद भोग लगा
पूर्णाहुति, बालाजी की ज्योत और महाआरती के बाद भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर धोक लगाई और मन्नतें मांगीं।
कार्यक्रम में कैलाश दास महाराज सारी, फतेहदास महाराज, राजू सिंह, पालाराम धांनिया, सुमित धांनिया, नरेश महरिया, प्रदीप, प्रकाश ठेकेदार, महेश महरिया, विक्रम, सुभाष फाडिंल, गुमानाराम, सुरेंद्र धांनिया, घासीराम, भादरमल, मीतू पहलवान, सुभाष धांनिया, गोपीचंद नीम का थाना और राकेश महरिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524139


