खेतड़ी में एचसीएल ने मनाया अपना 60वां स्थापना दिवस:सीएमडी ने डिजिटल ध्वजारोहण किया, उत्पादन 30 लाख टन करने का लक्ष्य
खेतड़ी में एचसीएल ने मनाया अपना 60वां स्थापना दिवस:सीएमडी ने डिजिटल ध्वजारोहण किया, उत्पादन 30 लाख टन करने का लक्ष्य
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने अपना 60वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से डायमंड जुबली कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एचसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा ने कोलकाता मुख्यालय से डिजिटल माध्यम से ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) सहित देशभर में कंपनी की विभिन्न इकाइयों में कार्यक्रम शुरू हुए।
डिजिटल नेटवर्क से जुड़ीं कंपनी की इकाइयां
आरएंडडी ऑडिटोरियम के सामने केसीसी के कार्यवाहक इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक वीके इंद्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एचसीएल की प्रमुख इकाइयों को डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा गया। इंद्रा ने कहा कि तांबा उद्योग देश के औद्योगिक विकास और आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए केसीसी परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर काम करना होगा।
2030 तक उत्पादन 30 लाख टन करने का लक्ष्य
इंद्रा ने बताया कि सीएमडी अनुपम मिश्रा ने केसीसी प्रोजेक्ट का उत्पादन 2030 तक 10 लाख टन से बढ़ाकर 30 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ कार्यक्षमता, सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। बेहतर योजना और सामूहिक प्रयासों से लक्ष्य हासिल करने का भरोसा जताया।
अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मयुख चटर्जी, जयंत मुखोपाध्याय, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस के शंकरदत्त तिवाड़ी, सुनील कटेवा, जगदीश सोढा, राजेंद्र नाथ गदई, केवीडी बाबू, एलएम जोशी, राजवीर, प्रवीण कुमार, संतोष बारीक, विनायक साहू, जितेंद्र कत्याल, राकेश कुमार, मोनिका, प्रिया दीक्षित और पार्वती सहित कंपनी की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524139


