नवलगढ़ के देलसर-कलां में हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार:4 नवंबर को हुई थी घटना, कैंपर-बोलेरो सहित घटना में इस्तेमाल 4 वाहन जब्त
नवलगढ़ के देलसर-कलां में हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार:4 नवंबर को हुई थी घटना, कैंपर-बोलेरो सहित घटना में इस्तेमाल 4 वाहन जब्त
नवलगढ़ : नवलगढ़ के देलसर कलां में चुनावी रंजिश के चलते हुई जगदीप उर्फ जग्गी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे मामले में एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कैंपर और बोलेरो सहित चार वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गी निवासी गंधोवाल रनियाला, जिला होशियारपुर (पंजाब) की हत्या के मामले में विजय उर्फ कालू, रामनिवास, अतुल कुमार और रचित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी देलसर कलां के रहने वाले हैं।
तकनीकी मदद और गोपनीय सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात हुई घटना के बाद आरोपियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाश की। गोपनीय सूचना और तकनीकी मदद के आधार पर घटना में शामिल लोगों और वाहनों की पहचान की गई।
हमले और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में भी गिरफ्तारी
देलसर कलां पक्ष के लोगों पर हमला करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के दूसरे मामले में पुलिस ने तोगड़ा कलां निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए हैं। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और वाहनों के संबंध में जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524132


