[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में दीपोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन:विवेकानंद चौक रहेगा ब्लॉक, शहर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में दीपोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन:विवेकानंद चौक रहेगा ब्लॉक, शहर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे

चिड़ावा में दीपोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन:विवेकानंद चौक रहेगा ब्लॉक, शहर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका की ओर से दीपोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने विवेकानंद चौक स्थित आयोजन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच, अतिथियों और गणमान्यजनों के बैठने की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विवेकानंद चौक पूरी तरह रहेगा ब्लॉक

एसआई दीपक जांगिड़ ने बताया कि कवि सम्मेलन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। विवेकानंद चौक पूरी तरह ब्लॉक रहेगा। कबूतर खाना और पुरानी तहसील रोड की ओर से आने वाले वाहनों को बागर और कोर्ट रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

मुख्य बाजार से आने वाले वाहन भी होंगे डायवर्ट

मुख्य बाजार से विवेकानंद चौक की ओर आने वाले वाहनों को विवेकानंद चौक से कोर्ट रोड और नमक वाली गली होते हुए पुलिस थाने के पास से बागर की तरफ भेजा जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। चेयरमैन ने शहरवासियों से कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22