[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में लोक सेवा ज्ञान मंदिर की पहल:दीपावली पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया, मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में लोक सेवा ज्ञान मंदिर की पहल:दीपावली पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया, मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

सिंघाना में लोक सेवा ज्ञान मंदिर की पहल:दीपावली पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया, मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

सिंघाना : सिंघाना में दीपावली के पर्व पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर की ओर से मानवीय पहल करते हुए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के साथ त्योहार मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई के डिब्बे वितरित किए और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। महिलाओं और बच्चों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर यादव ठेकेदार और विशिष्ट अतिथि प्रमोद रहे।

कोई परिवार त्योहार पर खुद को अकेला महसूस ना करें

संस्था प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को भी त्योहारों की खुशियों में शामिल करना है, ताकि कोई भी परिवार त्योहार के अवसर पर खुद को अकेला महसूस न करे। संस्था की ओर से हर साल दीपावली और होली का पर्व झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के साथ मनाया जाता है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाते हैं

स्वामी ने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने का प्रयास भी करती है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाते हैं, वहीं बरसात के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाकर उनकी मदद की जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22