अब कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स संवारेंगे आंगनबाड़ी केंद्र:6-6 आंगनबाड़ी केंद्रों को लेंगे गोद, पोषण और स्वास्थ्य सुधार में करेंगे सहयोग
अब कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स संवारेंगे आंगनबाड़ी केंद्र:6-6 आंगनबाड़ी केंद्रों को लेंगे गोद, पोषण और स्वास्थ्य सुधार में करेंगे सहयोग
झुंझुनूं : कॉलेज और विश्वविद्यालयों की पढ़ाई अब कक्षाओं और किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुधार में भी भागीदारी निभाएंगे। प्रदेश में शुरू किए गए आंगनबाड़ी अडॉप्शन मॉडल के तहत प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान को आसपास के छह आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा। संस्थान इन केंद्रों की जरूरतों का आकलन कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सहयोग करेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आंगनबाड़ी अडॉप्शन मॉडल में शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड वर्क और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा। वे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भागीदारी निभाएंगे। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
6 केंद्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे शिक्षण संस्थान
योजना के तहत प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान को आसपास के छह आंगनबाड़ी केंद्र आवंटित किए जाएंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय इन केंद्रों की मौजूदा व्यवस्थाओं और जरूरतों का आकलन करेंगे। इसके बाद उनमें सुधार के प्रयास किए जाएंगे। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने, पोषण संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में संस्थानों की भूमिका रहेगी।
किताबी ज्ञान के साथ मिलेगा फील्ड वर्क का अनुभव
इस मॉडल का उद्देश्य शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड वर्क और शोध के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। वे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं को नजदीक से समझ सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को सामुदायिक समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान में भागीदारी निभाने का अनुभव मिलेगा। साथ ही, उनकी पढ़ाई का लाभ समाज के उस वर्ग तक पहुंचेगा, जहां शुरुआती शिक्षा और पोषण का विशेष महत्व है।
स्कूलों से भी जोड़े जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र
उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ स्कूलों को भी इस पहल से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर के दायरे में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को आसपास के स्कूलों से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।
पोषण वाटिका से बताएंगे पौष्टिक आहार का महत्व
आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को पौष्टिक आहार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के महत्व से परिचित कराना है। इससे बच्चों में शुरू से ही बेहतर खानपान और पोषण के प्रति जागरूकता विकसित करने में मदद मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524170


