[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा

फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा

झुंझुनूं : दिवाली त्योहार पर देशभर में रौनक है, वहीं शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां को देखने के लिए भी देसी-विदेशी पर्यटक मंडावा पहुंचे हैं। इनमें यूरोप से आने वाले सैलानियों की बड़ी तादात हैं, जिनमें खास तौर पर फ्रांस से आने वालों की संख्या ज्यादा है। मंडावा की सदियों पुरानी हवेलियों, दीवारों पर बनी रंगीन चित्रकारी और राजस्थानी स्थापत्य कला को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया और एक-दूसरे से इन हवेलियों की खूबसूरती को लेकर भी चर्चा कीं।

इस दौरान पर्यटकों ने हवेलियों को देखने के साथ साथ बाजार में खरीदारी की और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। शाम होते ही रोशनी से सजी गलियों और ऐतिहासिक इमारतों का नजारा उनके लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। विदेशी मेहमानों ने स्थानीय लोगों के साथ दीपावली भी सेलिब्रेट की।

‘शेखावाटी की ओपन आर्ट गैलरी’ देखने पहुंचे

मंडावा को इसकी ऐतिहासिक और यूनिक हवेलियों के कारण ‘शेखावाटी की ओपन आर्ट गैलरी’ के नाम भी जाना जाता है। हवेलियां की दीवारों पर बने भित्तिचित्र, बारीक नक्काशी, रंगीन कलाकृतियां और पारंपरिक चित्रकारी बीते दौर की समृद्ध कला का परिचय कराती हैं। इनमें पौराणिक प्रसंग उकेरे गए हैं तो कहीं राजसी जीवनशैली और तत्कालीन सामाजिक परिवेश की तस्वीर दिखाई देती है।

बाजारों में खरीदारी, दाल-बाटी-चूरमा खाया

दीपावली पर मंडावा के बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। रोशनी और सजावट के बीच दुकानों पर सजे हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुएं और स्थानीय उत्पाद विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। फ्रांस से आए मेहमानों ने बाजारों में घूमकर खरीदारी की और यादगार के तौर पर स्थानीय वस्तुएं भी खरीदीं।

सैलानियों ने राजस्थानी खाना भी खाया। दाल-बाटी-चूरमा सहित पारंपरिक व्यंजनों और मिठाइयों का स्वाद चखा। स्थानीय पकवानों की विविधता और खानपान की परंपरा को जानने में उनकी खास दिलचस्पी रही। विदेशी सैलानियों की आने से दुकानदारों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह नजर आया।

रोशनी से सजी गलियों को कैमरों में किया कैद

दीपावली पर बाजारों, गलियों और घरों में की गई रोशनी ने पूरे कस्बे की खूबसूरती बढ़ा दी। सजावटी लाइटों के बीच ऐतिहासिक हवेलियों की भव्यता ने अलग ही नजारा दिखा। विदेशी पर्यटक इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। हवेलियों की छतों और ऊंचे स्थानों से कस्बे का नजारा देखते हुए उन्होंने यादगार तस्वीरें लीं। ऐतिहासिक विरासत और दीपावली की आधुनिक सजावट का यह संगम उनके लिए आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।

‘हैप्पी दिवाली’ कहकर बांटी त्योहार की खुशियां

मंडावा पहुंचे फ्रांस के पर्यटक केवल ऐतिहासिक इमारतों को देखने तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और भारतीय त्योहारों के प्रति अपनी उत्सुकता भी दिखाई। विदेशी मेहमानों ने स्थानीय निवासियों को ‘हैप्पी दिवाली’ कहकर शुभकामनाएं दीं। कस्बे के लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22