[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदूषण के फायदे! व्यंग्य के बहाने विकास के मॉडल पर सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदूषण के फायदे! व्यंग्य के बहाने विकास के मॉडल पर सवाल

मास्क, एयर प्यूरीफायर और दवाइयों का कारोबार बढ़ता है, लेकिन साफ हवा की कीमत कौन चुकाएगा?

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू  : प्रदूषण के फायदे सुनकर भले ही लोग चौंक जाएं, लेकिन अर्थव्यवस्था के नजरिए से देखें तो इसके पीछे एक विडंबनापूर्ण तस्वीर नजर आती है। यह कहना है पर्यावरण प्रेमी रतनलाल जांगिड़ का। उनका कहना है कि जब हवा की गुणवत्ता खराब होती है तो मास्क, वायु शोधक यंत्र, ऑक्सीजन उपकरण और प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों की मांग बढ़ जाती है। इससे संबंधित कंपनियों का कारोबार बढ़ता है और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पतालों, दवा कंपनियों, जांच केंद्रों और चिकित्सा सेवाओं की मांग बढ़ सकती है। वहीं पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों और हरित तकनीक के क्षेत्र में भी नए काम के अवसर बनते हैं। लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि उद्योग, वाहन और निर्माण गतिविधियां जहां अर्थव्यवस्था में योगदान देती हैं, वहीं उनसे होने वाले प्रदूषण की कीमत पर्यावरण और आमजन को चुकानी पड़ती है।

दीपावली की खुशियों के साथ साफ हवा भी जरूरी

जांगिड़ ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और उत्सव का पर्व है। इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। इसका असर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। इसके बाद मास्क, वायु शोधक यंत्र और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ने लगती है। यानी प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए भी एक अलग आर्थिक गतिविधि खड़ी हो जाती है।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में सवाल उठाया कि यदि प्रदूषण से कुछ कंपनियों का कारोबार बढ़ता है तो क्या इसे देश की आर्थिक उपलब्धि माना जाना चाहिए? क्या विकास का अर्थ पहले प्रदूषण बढ़ाना, फिर उससे बचाव के उपकरण बेचना और बाद में बीमारियों के इलाज पर खर्च करना है?

जांगिड़ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी त्योहार, परंपरा, उद्योग या व्यक्ति को दोष देना नहीं है, बल्कि प्रदूषण के वास्तविक प्रभावों पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि साफ हवा किसी व्यवसाय का उत्पाद नहीं, बल्कि हर नागरिक की जरूरत और अधिकार है। विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें उद्योग भी चलें, रोजगार भी मिले, दीपावली की खुशियां भी बनी रहें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा भी मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22