[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर आशीष मोदी ने पुनर्वास गृह के आवासियों के साथ मनाई दीपावली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर आशीष मोदी ने पुनर्वास गृह के आवासियों के साथ मनाई दीपावली

मिठाई बांटकर साझा की खुशियां, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और किया पौधारोपण

सीकर : दीपावली के अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह पहुंचकर वहां निवासरत महिला एवं पुरुष आवासियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर मिठाई वितरित की गई।

कलेक्टर ने आवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही पुनर्वास गृह की व्यवस्थाओं और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी आवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटी। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62