एचसीएल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, डायमंड जुबली वर्ष का आगाज
केसीसी को 2030 तक एक से तीन मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य, सीएमडी अनुपम मिश्रा ने दिया ‘कोर द ओर, स्वेट द ओर’ का मंत्र
खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने सोमवार को अपना 60वां स्थापना दिवस मनाते हुए डायमंड जुबली वर्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोलकाता मुख्यालय से सीएमडी अनुपम मिश्रा ने डिजिटल माध्यम से ध्वजारोहण कर देशभर की इकाइयों में कार्यक्रमों की शुरुआत की। केसीसी प्रोजेक्ट में महाप्रबंधक एवं कार्यवाहक इकाई प्रमुख वीके इंद्रा ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
2030 तक उत्पादन तीन गुना करने का लक्ष्य
सीएमडी अनुपम मिश्रा ने कंपनी की भविष्य की रणनीति साझा करते हुए उपलब्ध अयस्क संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने एचसीएल का कुल उत्पादन वर्तमान 4.2 मिलियन टन से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 12.2 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा। साथ ही केसीसी प्रोजेक्ट को एक मिलियन टन से बढ़ाकर तीन मिलियन टन उत्पादन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने नीतियों के सरलीकरण के साथ आधुनिक तकनीक, स्वचालन और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘कोर द ओर’ और ‘स्वेट द ओर’ का मंत्र दिया।
सामूहिक प्रयासों से हासिल करेंगे लक्ष्य
केसीसी महाप्रबंधक वीके इंद्रा ने कहा कि डायमंड जुबली वर्ष सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। वर्ष 2030 तक तीन मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ सुरक्षा, गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार पर विशेष ध्यान देना होगा।
कार्यक्रम में मयुख चटर्जी, जयंत मुखोपाध्याय, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2521504

