[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपा ने मदन लाल सैनी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैनी की पुण्यतिथि मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपा ने मदन लाल सैनी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैनी की पुण्यतिथि मनाई

मदन लाल सैनी सादा जीवन एवं विराट व्यक्तित्व के धनी थे - मावंडिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की चौथी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि मदनलाल सैनी सादा जीवन एवं विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे संघ व संगठन निस्ठ व्यक्ति थे, जिन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का निर्माण किया था। उन्हें संगठन कार्यकर्ताओं का शिल्पकार कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। उन्होंने जीवन पर्यंत भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठाओं का पालन किया तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को तैयार किया। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, भाजपा नेता बबलू चौधरी, राजीव चौधरी, महेश जीनगर, बुधराम सैनी, सुरेंद्र सिंह छावसरी, जगदीश सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ने भी मदन लाल सैनी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संगठन शिल्पकार मदन लाल सैनी ने जीवन पर्यंत पार्टी की सेवा की। ऐसे व्यक्तित्व के धनी से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेनी चाहिए। वक्ताओं ने स्वर्गीय सैनी के जीवन के कई संस्मरण भी बताए।

इस मौके पर झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, भाजपा नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विकास पुरोहित, गायत्री पुजारी, महेंद्र सोनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, कैलाश कुमावत, सुशील सिकलीगर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, महेश बसावतिया, धर्मवीर चौधरी, सतपाल भेड़ा, सुभाष मावंइंडिया, पुरुषोत्तम सैनी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, राम सैनी, संपत सिंह तवर, पार्षद विजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, अनिल जोशी, असगर अली पहाड़ियान, सुमेर कड़वासरा, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, लीलाधर पुरोहित, एससी मोर्चा जिला महामंत्री विजय चावला, अब्दुल मजीद अब्बासी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, महावीर सोनी, संतोष, महेंद्र सोनी मणीविहार, राकेश सैनी, विक्रम सैनी, पंकज सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व भाजपा नेता मदन लाल सैनी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet