[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

82 साल के बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाया, 4 गिरफ्तार:युवक-युवती ने रूम किराए पर लेने के बहाने जाल में फंसाया, 10 लाख रुपए मांगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

82 साल के बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाया, 4 गिरफ्तार:युवक-युवती ने रूम किराए पर लेने के बहाने जाल में फंसाया, 10 लाख रुपए मांगे

82 साल के बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाया, 4 गिरफ्तार:युवक-युवती ने रूम किराए पर लेने के बहाने जाल में फंसाया, 10 लाख रुपए मांगे

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 82 साल के बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर को अपने जाल में फंसाया था। गैंग के मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड ने रूम किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमांड की। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

SHO उद्योग नगर राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- इस मामले में गैंग के मास्टरमाइंड अशोक कुमार जाखड़ (26) पुत्र मदनलाल जाट निवासी धोद रोड,अशोक की गर्लफ्रेंड प्रीति (24),राहुल कुमार मीणा(21) पुत्र भूपेंद्र कुमार मीणा निवासी मातेश्वरी रेजिडेंसी और विकास मेघवाल(25) पुत्र रामप्रसाद मेघवाल निवासी जालु को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

मामले में 82 साल के बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि हमारा मकान किराए पर देने के लिए खाली पड़ा था। इसके बाहर किराए का बोर्ड भी लगा था। ऐसे में मेरे पिता के पास एक कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद का नाम राहुल और विकास बताया। वह लोग मकान देखने के लिए आए।

मकान देखने के दौरान खिड़कियों की मरम्मत करवाने के लिए कहा। ऐसे में बुजुर्ग ने खिड़कियां ठीक करवा दी। किराया 5 हजार रुपए प्रति महीने देना तय हुआ। इसके बाद 3 नवंबर दोपहर 12 बजे बुजुर्ग मकान पर गए तो वहां पर एक लड़की और लड़का था। पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए। जिन्होंने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। उनकी शर्ट उतरवाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

बेटे को पिता के वीडियो दिखाए

बाद में बदमाशों ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने अपने बेटे को कॉल किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। बेटे ने वापस फोन किया तो लड़कों ने कहा कि आप यहां पर आओ तुम्हें पूरी बात बता देंगे। बेटा मौके पर गया तो अश्लील फोटो और वीडियो दिखाते हुए कहा कि यदि हमें 10 लाख रुपए नहीं दिए तो वायरल कर देंगे और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाएंगे। आरोपियों में शामिल अशोक ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए लिए थे। मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक लंबे समय से बुजुर्ग के कॉन्टेक्ट में था। उसको पता था कि बुजुर्ग का मकान किराए पर देने के लिए खाली पड़ा है। ऐसे में 15 अक्टूबर को उसने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति और अन्य दो आरोपियों को बुलाया। वहां पर प्लान बनाया। इसके बाद युवती ने बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के लिए बातचीत करना भी शुरू कर दिया।

पूरी प्लानिंग से फंसाया

2 नवंबर को आरोपियों ने फिर एक बार प्लानिंग की। 3 नवंबर को मकान देखने के लिए गए। इसी दौरान बुजुर्ग के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोपियों से सेटलमेंट करवाने के लिए बुजुर्ग का परिचित अशोक बीच में आया। उसने 7 लाख में बात फाइनल की। लेकिन आरोपी लगातार उन पर दबाव बनाने लगे। ऐसे में बुजुर्ग का बेटा पुलिस थाने पहुंचा और फिर मुकदमा दर्ज करवाया।

मास्टरमाइंड अशोक को पता था कि बुजुर्ग का परिवार अमीर है। प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है। इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की। पीड़ित से बातचीत के दौरान सामने आया कि अशोक ने पहले भी इसी तरह का कोई सेटलमेंट करवाकर बुजुर्ग से 2 लाख रुपए ले लिए थे।

पैसों की कमी पूरी करने के लिए प्लान बनाया

आरोपी प्रीति करीब पिछले 6 महीने से अशोक की गर्लफ्रेंड थी। प्रीति वर्तमान में बीएड करने के बाद सेकंड ग्रेड टीचर की तैयारी कर रही थी। अशोक और प्रीति दोनों के पास पैसों की कमी थी। अपने शौक पूरे करने के लिए उन्होंने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62