[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 16 साल की नाबालिग से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में पता चला, केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 16 साल की नाबालिग से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में पता चला, केस दर्ज

सीकर में 16 साल की नाबालिग से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में पता चला, केस दर्ज

सीकर : सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिवार वाले हॉस्पिटल लेकर गए, वहां जांच कराई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद परिवार ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव के युवक ने डरा धमकाकर किया रेप

16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी को पेटदर्द की शिकायत हुई। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह तो प्रेग्नेंट है। इसके बाद जब नाबालिग से पूछा तो उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक आरोपी युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया था। रेप की घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में डर के मारे नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

18 साल की युवती लापता

सीकर में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 4 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे घर से कपड़े सिलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अबतक वापस नहीं लौटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62