[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद-खेड़ी के सरपंच वीरेंद्र लाटा का सम्मान:खेड़ी के आम चौक में ग्रामीणों ने किया स्वागत, सरपंच बोले- जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद-खेड़ी के सरपंच वीरेंद्र लाटा का सम्मान:खेड़ी के आम चौक में ग्रामीणों ने किया स्वागत, सरपंच बोले- जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा

जाजोद-खेड़ी के सरपंच वीरेंद्र लाटा का सम्मान:खेड़ी के आम चौक में ग्रामीणों ने किया स्वागत, सरपंच बोले- जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद-खेड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच वीरेंद्र लाटा का सोमवार को खेड़ी के आम चौक में नागरिक सम्मान किया गया। समस्त जनता खेड़ी-जाजोद की ओर से हुए समारोह में उन्हें फूल-माला पहनाई गई और साफा बांधा गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहे। डीजे की धुन के बीच सरपंच का स्वागत किया गया। चौक में ‘वीरेंद्र लाटा जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।

सरपंच बोले- जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा

सम्मान के बाद वीरेंद्र लाटा ने कहा, ‘यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि खेड़ी-जाजोद की पूरी जनता का है। आपने मुझ पर जो विश्वास और प्यार जताया है, उसे कभी टूटने नहीं दूंगा।’ उन्होंने कहा कि गांव को जिले की आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा और हर वार्ड में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप सरपंच धूडाराम बराला, वार्ड पंच छितर मल भार्गव, पंच प्रतिनिधि पवन कुमार सैनी, ख्याली राम लाटा, सभी वार्ड पंच और सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22