सीकर में हीरो स्प्लेंडर मामले में कंपनी को राहत नहीं:45 दिन में खराब बाइक के बदले नई देनी होगी, वरना ब्याज सहित लौटाने होंगे रुपए
सीकर में हीरो स्प्लेंडर मामले में कंपनी को राहत नहीं:45 दिन में खराब बाइक के बदले नई देनी होगी, वरना ब्याज सहित लौटाने होंगे रुपए
सीकर : सीकर में हीरो स्प्लेंडर बाइक की खराबी दूर नहीं करने पर अब कंपनी को 45 दिन के भीतर ग्राहक को दूसरी नई बाइक देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर बाइक की कीमत ब्याज सहित लौटानी पड़ेगी। बाइक में आई खराबी और उसे दूर नहीं किए जाने के मामले में यह आदेश दिया गया है।
दरअसल, नई मोटरसाइकिल खरीदने के बाद इंजन गर्म होने पर बार-बार बंद होने की समस्या से परेशान युवक को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से राहत मिली है। सर्विस करवाने के बावजूद बाइक की खराबी दूर नहीं होने पर आयोग ने इसे सेवा में कमी का मामला माना है।
2 नवंबर 2021 को खरीदी थी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक
मामला सीकर के बाजोर निवासी अशोक कुमार कुमावत का है। उन्होंने 2 नवंबर 2021 को मटोरिया मोटर्स से 69,485 रुपए में हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-23-US-1295 है। खरीद के समय कंपनी की ओर से पांच साल की वारंटी और पांच निशुल्क सर्विस देने की बात कही गई थी।
परिवादी के अनुसार, 4 सर्विस करवाने के बाद बाइक में समस्या आने लगी। इंजन गर्म होते ही बाइक अपने आप बंद हो जाती थी। उन्होंने कई बार एजेंसी पर बाइक दिखवाई, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 9 जनवरी 2023 को वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा गया।
45 दिन में कंपनी को नई बाइक उपलब्ध कराने के आदेश
आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार बंसल की पीठ ने फैसला सुनाते हुए वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प और विक्रेता को संयुक्त या पृथक रूप से जिम्मेदार ठहराया।
आयोग ने आदेश दिया कि उपभोक्ता को 45 दिन के भीतर उसी तरह की दूसरी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई जाए। ऐसा नहीं करने पर 69,485 रुपए की मूल कीमत 16 फरवरी 2023 से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटानी होगी। इसके साथ ही 30 हजार रुपए हर्जाना भी देना होगा।
बार-बार सर्विस सेंटर जाने के बाद भी नहीं सुधरी बाइक
बाजोर निवासी अशोक कुमार कुमावत ने 2 नवंबर 2021 को मोटरसाइकिल खरीदी थी। शिकायत के अनुसार, चौथी सर्विस के बाद इंजन गर्म होने पर बाइक अपने आप बंद होने लगी। परिवादी ने कई बार सर्विस सेंटर पर बाइक दिखाई। रिकॉर्ड में भी बाइक को अलग-अलग तारीखों में मरम्मत के लिए ले जाने का उल्लेख मिला। इसके बावजूद खराबी दूर नहीं हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2501501

