युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या,घर से बुलाकर ले गए:आरोपी ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया, बोला -जबरदस्ती घर में घुसा
युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या,घर से बुलाकर ले गए:आरोपी ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया, बोला -जबरदस्ती घर में घुसा
सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही पिता-पुत्र सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक जबरदस्ती उनके घर में घुसा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। घटना सिद्धमुख थाना क्षेत्र के ढाणी बड़ी गांव में शुक्रवार देर रात की है। मृतक सुनील (23) के भाई विकास कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
विकास ने रिपोर्ट में बताया – शुक्रवार रात सुनील और उसकी दादी घर में सोए थे। रात करीब 11 बजे गांव के ही भरत सिंह और उसके पिता भागाराम सुनील को बुलाने आए। उन्होंने सुनील से कहा कि सरपंच चुनाव में वोट देने को लेकर कुछ बात करनी है। इसके चलते दोनों उसे अपने साथ घर ले गए।
सुबह तक, जब सुनील घर नहीं लौटा तो गांव में पता किया। तब पता चला की भरत सिंह और उसके पिता भगाराम ने सुनील को घर बुलाकर बुरी तरह पीटा और फिर पुलिस की गाड़ी में हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल गए तो शव मॉर्च्युरी में रखा मिला।
आरोपी ने भी दी शिकायत
सिद्धमुख थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- रात में ढाणी बड़ी से भरत सिंह का फोन आया कि उसके घर में कोई घुस गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक को बुरी तरह पीटा हुआ था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया – मृतक के भाई विकास की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विकास कुमार ने महेंद्र, मनोज, धोलू, बरकत सिंह, झंडीराम, भंवर सिंह पूनिया सहित अन्य लोगों पर भी भरत सिंह और उसके पिता को उकसाकर हत्या करवाने का संदेह जताया है।
एक साल पहले भी धमकी दी थी
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब एक साल पहले भी भरत सिंह और अन्य लोगों ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील गांव में ही खेती बाड़ी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494571


