नथमल दाधीच शास्त्री को मानद उपाधि मिली:काशी हिन्दी विद्यापीठ ने संस्कृत और हिन्दी में सेवाओं के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान दिया
नथमल दाधीच शास्त्री को मानद उपाधि मिली:काशी हिन्दी विद्यापीठ ने संस्कृत और हिन्दी में सेवाओं के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान दिया
छापर : छापर के शिक्षाविद् और साहित्यकार नथमल दाधीच शास्त्री को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने ‘विद्या वाचस्पति’ मानद सम्मान दिया है। उन्हें यह उपाधि साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं के लिए मिली। विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की सिफारिश पर शास्त्री को यह सम्मान दिया गया। इसके लिए उनकी संस्कृत और हिन्दी सेवा, शैक्षिक योगदान, शोधकार्य, सेवाकार्य और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान को आधार बनाया गया।
विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह ‘मंगल’, कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर और कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ ने उन्हें सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट की। सम्मान मिलने पर स्थानीय प्रबुद्धजन, शिक्षाप्रेमी और साहित्य प्रेमी शास्त्री के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
शास्त्री के संस्कृत में लिखे छह ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। उनके 600 पृष्ठों के ‘भक्तमाला’ ग्रंथ को लंदन के कैंब्रिज पुस्तकालय में संदर्भ ग्रंथ के रूप में दर्ज किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2494537


