आभावास में मतगणना के दौरान हंगामा,पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज:शनिवार दोपहर 2:30 बजे घोषित हुआ परिणाम; रिछपाल सिंह बेनीवाल 512 वोटों से जीते
आभावास में मतगणना के दौरान हंगामा,पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज:शनिवार दोपहर 2:30 बजे घोषित हुआ परिणाम; रिछपाल सिंह बेनीवाल 512 वोटों से जीते
रींगस : सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आभावास में सरपंच पद की मतगणना के दौरान शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक कई बार परेशानी आई। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे परिणाम घोषित होने के बाद एजेंटों और ग्रामीणों ने मतगणना केंद्र का गेट रोक दिया। भीड़ को हटाकर गेट खुलवाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।
शुक्रवार शाम 7:45 बजे तक मतदान हुआ था। इसके बाद रात करीब 10 बजे मतगणना शुरू की गई। सरपंच पद के 16 प्रत्याशियों के एजेंटों ने खाली प्रपत्र दिखाने की मांग करते हुए मतगणना रुकवा दी। दोबारा गिनती शुरू होने पर कुछ एजेंटों ने गणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए फिर विरोध किया।

एजेंटों ने मतगणना खुले में दिखाने की मांग की। इस पर कमरे का आकार छोटा होने की बात कहते हुए दीवार तोड़ने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान लगातार विरोध के कारण मतगणना प्रभावित होती रही।
बार-बार दोबारा गिनती की मांग
वार्ड पंचों की मतगणना पूरी होने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे सरपंच पद के मतों की गिनती शुरू हुई। प्रत्याशियों और एजेंटों की ओर से बार-बार दोबारा गिनती की मांग तथा आपसी विवाद के कारण प्रक्रिया में काफी समय लगा। मतगणना के दौरान एजेंटों को धमकाकर बाहर निकालने के आरोप भी लगे। इसके विरोध में सरपंच पद के प्रत्याशी मतगणना कक्ष से बाहर आकर धरने पर बैठ गए। करीब साढ़े चार घंटे की प्रक्रिया के बाद रिछपाल सिंह बेनीवाल को विजयी घोषित किया गया।

512 वोटों से जीते रिछपाल सिंह
घोषित परिणाम के अनुसार रिछपाल सिंह बेनीवाल को 1,451 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मोहनलाल कुलड़िया को 939 वोट मिले। इस तरह रिछपाल सिंह ने 512 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद एजेंटों और ग्रामीणों ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भीड़ ने मतगणना केंद्र का गेट रोक दिया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को हटाकर गेट खुलवाया।
अधिकारियों ने बताई पारदर्शी मतगणना की प्रक्रिया
उपखंड अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा ने बताया कि प्रत्याशियों और एजेंटों की हर मांग को स्वीकार करते हुए एक-एक मतपत्र दिखाकर मतगणना करवाई गई। इसी प्रक्रिया के चलते शनिवार दोपहर ढाई बजे तक मतगणना जारी रही। उन्होंने कहा कि सरपंच चुनाव का परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ घोषित किया गया। इसके बाद भी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने की स्थिति बनने पर हल्का लाठीचार्ज किया गया।
पुलिस थानाधिकारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि मतगणना के दौरान एजेंटों की संतुष्टि के लिए उनकी मांग के अनुसार मतपत्र दिखाए गए। परिणाम घोषित होने के बाद भी हंगामा जारी रहा और लोगों ने मतगणना केंद्र का गेट रोक दिया। चुनाव प्रक्रिया और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर लोगों को गेट से हटाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494665


