[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच चुनाव में झुंझुनूं जिले में 79.63 प्रतिशत मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरपंच चुनाव में झुंझुनूं जिले में 79.63 प्रतिशत मतदान

सूरजगढ़ पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 81.74 प्रतिशत, बुहाना में सबसे कम 78.36 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को जिले में सरपंच पद के लिए मतदान उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिले की छह पंचायत समितियों की 167 ग्राम पंचायतों में कुल 5,65,594 मतदाताओं में से 4,50,401 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में कुल 79.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार सूरजगढ़ में सबसे अधिक 81.74 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं चिड़ावा में 80.15 प्रतिशत, सिंघाना में 79.27 प्रतिशत, पिलानी में 79.21 प्रतिशत और झुंझुनूं में 79.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बुहाना पंचायत समिति में सबसे कम 78.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—

पंचायत समिति मतदान प्रतिशत
सूरजगढ़ 81.74 प्रतिशत
चिड़ावा 80.15 प्रतिशत
सिंघाना 79.27 प्रतिशत
पिलानी 79.21 प्रतिशत
झुंझुनूं 79.20 प्रतिशत
बुहाना 78.36 प्रतिशत

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22