[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निकाली रैली:देश में अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर डालने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निकाली रैली:देश में अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर डालने का आरोप

चूरू में भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निकाली रैली:देश में अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर डालने का आरोप

चूरू : चूरू में शुक्रवार को भाजपा ने ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास से शहीद स्मारक तक पहुंचे। उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर देश में कथित अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक मूल्यों और देश की व्यवस्था को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का दिया संदेश कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का संदेश दिया। रैली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और विपक्ष के रवैये का विरोध किया।

इस मौके पर नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इंदौरिया, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, डॉ. महेश शर्मा, नरेंद्र काछवाल, नरेंद्र सैनी, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, दीनदयाल सैनी, रजत शर्मा, हरीश वर्मा, विजय कस्वां, मंगलचंद सैनी, हरिराम चोपड़ा, भागीरथ सैनी, सज्जन सिंह, मेघराज भार्गव, आकाश सैनी, कपिल रक्षक, कपिल चंदेल, श्रीराम पीपलवा, असलम डायर, मुकेश प्रजापत, किशन किरोड़ीवाल, विश्वनाथ जांगिड़, आमीन खान, दिवाकर सहल, विजय शर्मा, संदीप पाटिल, बाबू पाटिल, बृजेंद्र दाधीच, बाबू टेलर, एडवोकेट योगेश शर्मा और रवि दाधीच मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22