करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग:जीएसएस पर लगा करंट, परिजन धरने पर बैठे, 6 साल की बेटी से उठा पिता का साया
करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग:जीएसएस पर लगा करंट, परिजन धरने पर बैठे, 6 साल की बेटी से उठा पिता का साया
धोद : करवा चौथ के दिन शाहपुरा स्थित विद्युत निगम के 33/11 केवी जीएसएस पर काम करते समय करंट लगने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान धोद क्षेत्र के जैतपुरा निवासी रणजीत जाखड़ (35) पुत्र मोतीराम के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रणजीत जाखड़ निजी कंपनी के माध्यम से जीएसएस पर कार्यरत थे। गुरुवार को काम करने के दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद सहकर्मियों और अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत नेछवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक रणजीत अपने पीछे पत्नी मनोज देवी और छह वर्ष की बेटी भाविका को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि बेटी बीमार रहने के कारण बिस्तर पर ही रहती है। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का धरना
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम एवं ठेकेदार कंपनी पीड़ित परिवार को उचित क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करे ताकि मासूम बच्ची के इलाज और भविष्य का सहारा बन सके। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और समझाइश के प्रयास में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2492343

