[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में सरपंच पद के लिए 7 और माखर में 8 प्रत्याशी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में सरपंच पद के लिए 7 और माखर में 8 प्रत्याशी मैदान में

इस्लामपुर में 23 वार्डों में से 12 और माखर ग्राम पंचायत में 19 वार्डो में से 14 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत ग्राम पंचायत इस्लामपुर ओर माखर में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान को लेकर गुरुवार को सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय आदर्श उमावि में नामांकन पत्र भरने ओर वापस लेने के दिन ग्रामीणों में बेहद उत्साह नजर आया। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक विद्यालय के बाहर ग्रामीणों का हुजूम नजर आया। गुरूवार को सरपंच व पंच प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भरने ओर वापस लेने का दिन था।

गुरुवार को इस्लामपुर पंचायत में सरपंच प्रत्याशियों के लिए कुल 12 व वार्ड पंचों के लिए 23 वाडों के लिए 49 नामांकन पत्र भरे गए थे। रिटर्निंग अधिकारी कनखाराम मीणा ने बताया कि इस्लामपुर पंचायत में फार्म वापस लेने के बाद सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं वहीं 23 वाडों में से 12 वार्डों में निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए हैं शेष 11 वार्डों में वार्ड पंच के लिए चुनाव होगा।

रिटर्निंग अधिकारी अनिल ने बताया कि माखर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। माखर में 19 वार्डों में से 14 वार्डों में निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए हैं ओर 4 वार्डों में चुनाव होगा। 16 नम्बर वार्ड में सीट का मेम्बर नहीं होने से चुनाव नहीं होगा। इस्लामपुर पंचायत में वार्ड पंचों के लिए नामांकन पत्र समाप्त होने से वार्ड पंचों के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड पंच प्रत्याशियों को प्रतिलिपि बनाकर नामांकन पत्र भरवाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77