[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगी,जिंदगी बर्बाद हो जाएगी’:सीकर में 16 साल की स्टूडेंट ने किया सुसाइड; दीवार में खूंटी पर चुन्नी से लगाया फंदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगी,जिंदगी बर्बाद हो जाएगी’:सीकर में 16 साल की स्टूडेंट ने किया सुसाइड; दीवार में खूंटी पर चुन्नी से लगाया फंदा

'नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगी,जिंदगी बर्बाद हो जाएगी':सीकर में 16 साल की स्टूडेंट ने किया सुसाइड; दीवार में खूंटी पर चुन्नी से लगाया फंदा

सीकर : सीकर में 16 साल की नीट स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के कमरे में दीवार में खूंटी पर चुन्नी से फंदा बनाकर छात्रा झूल गई। सुसाइड करने से पहले छात्रा ने अपने रजिस्टर में सुसाइड नोट में लिखा- मैं नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगी, जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

पुलिस के अनुसार- नाबालिग छात्रा (16) इसी साल सीकर की प्राइवेट कोचिंग में नीट की तैयारी करने के लिए आई थी। जो यहां एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। छात्रा ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अपने कमरे का गेट नहीं खोला। ऐसे में स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को खोला तो उसमें नाबालिग छात्रा फंदे पर लटकी हुई मिली थी।

पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी, पोस्टमॉर्टम करवाया

पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद करके परिजनों को सूचना दी। परिजन दोपहर करीब 2 बजे सीकर पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि नाबालिग छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में सुसाइड किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77