श्रीमाधोपुर कृषि मंडी शुक्रवार को बंद रहेगी:पंचायत चुनाव के चलते रहेगा अवकाश, कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री नहीं होगी
श्रीमाधोपुर कृषि मंडी शुक्रवार को बंद रहेगी:पंचायत चुनाव के चलते रहेगा अवकाश, कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री नहीं होगी
श्रीमाधोपुर : 30 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के चलते श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को एक दिन का अवकाश रहेगा। इस दिन मंडी में कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। क वर्ग व्यापार संघ के मंत्री प्रकाश जैन के मुताबिक, पल्लेदार संघ ने बताया कि मतदान के लिए ज्यादातर मजदूर मंडी में काम पर नहीं आएंगे। इससे कृषि जिंसों की ढुलाई और मंडी के दूसरे कामों पर असर पड़ सकता है।इसी वजह से मंडी व्यापार संघ ने एक दिन का अवकाश रखने का फैसला किया है। संघ ने व्यापारियों से कहा है कि वे अपने काश्तकारों को इसकी सूचना दें और शुक्रवार को कृषि जिंस मंडी में न लाएं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2490632


