[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच प्रत्याशी का नामांकन रद्द, ग्रामीणों ने किया विरोध:लाखू पंचायत का मामला, आरओ ने की समझाइश; चुनाव चिह्न आवंटन के बाद धरना खत्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सरपंच प्रत्याशी का नामांकन रद्द, ग्रामीणों ने किया विरोध:लाखू पंचायत का मामला, आरओ ने की समझाइश; चुनाव चिह्न आवंटन के बाद धरना खत्म

सरपंच प्रत्याशी का नामांकन रद्द, ग्रामीणों ने किया विरोध:लाखू पंचायत का मामला, आरओ ने की समझाइश; चुनाव चिह्न आवंटन के बाद धरना खत्म

सूरजगढ़ : चिड़ावा थानाक्षेत्र की सूरजगढ़ पंचायत समिति की लाखू ग्राम पंचायत में सरपंच पद का एक नामांकन रद्द होने और उम्मीदवारों की सूची को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। निर्वाचन अधिकारी विष्णुकांत शर्मा के स्पष्टीकरण और पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद धरना खत्म हो गया।

कुल 14 फॉर्म मिले थे

आरओ विष्णुकांत शर्मा ने बताया कि सरपंच पद के लिए कुल 14 फॉर्म मिले थे। इनमें से एक फॉर्म वापस ले लिया गया। अनिता पत्नी कपिल कुमार का नामांकन फॉर्म 4 और 4 घ समेत जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण रद्द किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि नामांकन रद्द नहीं होना चाहिए था।

नाम हिंदी वर्णमाला के क्रम में नहीं होने पर आपत्ति जताई

उम्मीदवारों के नाम हिंदी वर्णमाला के क्रम में नहीं होने पर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। आरओ ने बताया कि चुनाव चिह्न और सूची हिंदी वर्णमाला के क्रम के अनुसार जारी किए गए हैं। पहले उम्मीदवार के नाम के अक्षरों और फिर उनके पति या पिता के नाम के अक्षरों को क्रम में रखा गया। अनिता और मंजू नाम की एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम भी इसी नियम के अनुसार रखे गए।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया

स्थिति को देखते हुए चिड़ावा सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। डीएसपी गौरव गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। इधर सूरजगढ़ से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और धरना खत्म कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77