[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी यूनिवर्सिटी की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर, राज्यपाल ने दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी यूनिवर्सिटी की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर, राज्यपाल ने दिए निर्देश

कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की मुलाकात, निर्माणाधीन भवनों का काम तय समय में पूरा करने को कहा

सीकर : शेखावाटी विश्वविद्यालय में लंबित भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और निर्माणाधीन भवनों का काम तय समय में पूरा करने पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने जोर दिया है। गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों और लंबित कामकाज को लेकर चर्चा हुई।

कुलगुरु प्रो. सिंह ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों, शोध, नवाचार और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों की जानकारी दी। इस पर राज्यपाल ने निर्माणाधीन भवनों का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

रोस्टर पूरा कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर जोर

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में रोस्टर संबंधी कार्य पूरा कर लंबित भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, तकनीकी नवाचार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में किए जा रहे नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77