समझाइश के बाद माने परिजन, दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ:नियमानुसार कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन मिला; तीसरे घायल का जयपुर में इलाज जारी
समझाइश के बाद माने परिजन, दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ:नियमानुसार कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन मिला; तीसरे घायल का जयपुर में इलाज जारी
चिड़ावा : चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर कोपरिया कुआं के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे के बाद परिजनों और प्रशासन के बीच चला गतिरोध गुरुवार को समझाइश के बाद समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से दोषी कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
इसके बाद दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासन के बीच लगातार बातचीत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
थार की टक्कर से दो की मौत, तीसरा घायल
बुधवार रात करीब 7:45 बजे सुलताना का बास निवासी राजेश सैनी (45) पुत्र महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी (58) पुत्र इंद्र सिंह सैनी और अशोक मोटरसाइकिल से कोपरिया कुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक काली थार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों घायलों को डीएसएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश सैनी और ओमप्रकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया। राजेश खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में 14 साल का बेटा और 10 साल की बेटी हैं। वहीं, ओमप्रकाश मजदूरी करते थे और उनके दो शादीशुदा बेटे हैं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक पुत्र रामकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया था। उनका आईसीयू में इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये रहे मौजूद
अस्पताल परिसर में ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, सुरेंद्र सैनी, पार्षद लोकेश कटारिया, निरंजन सैनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2490590
