[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौपालों से स्कूलों तक पहुंचेगी उपभोक्ता की आवाज:लोगों को बताए जाएंगे खरीदारी के कानूनी तौर-तरीके, 101 दिवसीय न्यायोत्सव शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौपालों से स्कूलों तक पहुंचेगी उपभोक्ता की आवाज:लोगों को बताए जाएंगे खरीदारी के कानूनी तौर-तरीके, 101 दिवसीय न्यायोत्सव शुरू

चौपालों से स्कूलों तक पहुंचेगी उपभोक्ता की आवाज:लोगों को बताए जाएंगे खरीदारी के कानूनी तौर-तरीके, 101 दिवसीय न्यायोत्सव शुरू

झुंझुनूं : झुंझुनूं में हर खरीद पर बिल लेने और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश अब गांवों की चौपालों से लेकर शहरों के मेन चौराहों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील की पहल पर 101 दिवसीय ‘Consumer’s Voice न्यायोत्सव-2’ शुरू किया गया है। अभियान 5 फरवरी 2027 तक चलेगा।

अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत मिले अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और खरीदारी के दौरान जागरूकता को व्यवहार का हिस्सा बनाना है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिल लेने, वस्तु की कीमत और गुणवत्ता जांचने, सेवा की शर्तें समझने और अनुचित व्यापारिक व्यवहार की स्थिति में शिकायत के कानूनी तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

पहले चरण में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ने ली थी शपथ

‘Consumer’s Voice न्यायोत्सव’ के पहले चरण में 2,50,768 उपभोक्ताओं को हर खरीद पर बिल लेने की शपथ दिलाई गई थी। पिछले साल 30 दिन तक चले इस अभियान को इस बार बढ़ाकर 101 दिन का किया गया है।

चौपालों और वार्डों में लगेंगे जागरूकता फ्लेक्स

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की चौपालों और नगरपालिका और नगर परिषद के वार्डों के मेन चौक-चौराहों पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत मिले अधिकारों की जानकारी देने वाले फ्लेक्स लगाए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि गलत जानकारी देकर सामान बेचना, भ्रामक दावे करना या सेवा में कमी जैसी परिस्थितियों में वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।

एग्जीबिशन से विद्यार्थियों को जोड़ेंगे

न्यायोत्सव के दौरान जन-जागरूकता प्रदर्शनी और कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनके जरिए स्टूडेंट्स को बिल की उपयोगिता, सही खरीदारी, उत्पाद की जानकारी और उपभोक्ता संरक्षण कानून के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों के जरिए यह जानकारी परिवारों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

खेल, साहित्य और संवाद से देंगे अधिकारों की जानकारी

उपभोक्ता जागरूकता को आमजन से जोड़ने के लिए खेल और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विषयों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोग आने वाली समस्याओं को समझ सकें और उनके समाधान के लिए सही मंच तक पहुंच सकें। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77