उदयपुरवाटी ब्लॉक में 382 नए मतदाता जुड़े:राजस्थान में अभियान तीसरे स्थान पर रहा; गुढ़ा कॉलेज की टीम ने पंजीकरण शिविर लगाए
उदयपुरवाटी ब्लॉक में 382 नए मतदाता जुड़े:राजस्थान में अभियान तीसरे स्थान पर रहा; गुढ़ा कॉलेज की टीम ने पंजीकरण शिविर लगाए
उदयपुरवाटी : “युवा लोकतंत्र की शक्ति हैं” के संकल्प के साथ 10 अक्टूबर से शुरू हुआ नव मतदाता पंजीकरण अभियान 28 अक्टूबर तक उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संचालित किया गया। अभियान में उदयपुरवाटी ब्लॉक ने राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस दौरान कुल 382 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
राजकीय कॉलेज गुढ़ागौडजी की नोडल प्राचार्य प्रो. अनिता झाझड़िया के नेतृत्व में संचालित अभियान के तहत सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय कॉलेज गुढ़ा, राजकीय कॉलेज उदयपुरवाटी और राजकीय कन्या कॉलेज गुढ़ा में नियमित रूप से विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही ब्लॉक के निजी कॉलेज में भी पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के प्रयास किए गए।
अभियान के दौरान नवरात्रि अवकाश के दिन 19 अक्टूबर को भी तीनों राजकीय कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 38 नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ। अभियान में विशेष रूप से 18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। वहीं, कॉलेज में अध्ययनरत नहीं होने वाले चार पात्र युवाओं का भी पंजीकरण कर अभियान को परिसर से बाहर तक पहुंचाया गया।
पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार नोडल कॉलेज गुढ़ा में 188, राजकीय कॉलेज उदयपुरवाटी में 72 तथा राजकीय कन्या कॉलेज गुढ़ा में 51 नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ। शेष पंजीकरण अभियान के तहत अन्य संस्थानों के प्रयासों से किए गए।
अभियान के सफल संचालन के लिए डॉ. सुशील शर्मा के संयोजन में डॉ. विजेन्द्र तंवर, डॉ. सुमन सैनी, डॉ. नरेश, डॉ. अजित एवं डॉ. कुरैशी की समिति ने कार्य किया। तकनीकी सहयोग में मधुसूदन, डॉ. विनोद, संजय एवं ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2490590
