भांखरी गांव में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:7 लाख रुपए के गहने-नकदी चुराने का आरोप, हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
भांखरी गांव में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:7 लाख रुपए के गहने-नकदी चुराने का आरोप, हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुहाना : बुहाना में हरियाणा पुलिस ने नारनौल क्षेत्र के भांखरी गांव में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में राजस्थान के बुहाना थाना क्षेत्र के एक युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में चोरी की 5 से 7 अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इन तथ्यों का सत्यापन कर रही है और चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया- भांखरी गांव निवासी हनुमान प्रसाद और सतीश कुमार ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 28 और 29 अगस्त की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने उनके मकानों को निशाना बनाया। चोर सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख 78 हजार रुपए की नकदी ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
डोहर कलां से पहले आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान थाना सदर नारनौल पुलिस ने राजस्थान के बुहाना थाना क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी अश्विनी को डोहर कलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ और जांच को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी बबलू उर्फ नवीन को कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया।
अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने की आशंका
डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 5 से 7 चोरी की वारदातों को मिलकर अंजाम देने की बात बताई है। पुलिस इन वारदातों से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कर रही है और आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में पहले से चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। अश्विनी के खिलाफ सिंघाना और बुहाना थानों में कुल चार मामले, जबकि बबलू उर्फ नवीन के खिलाफ इन्हीं थानों में कुल तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2490599

