[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छह पंचायत समितियों में 69.71% तक मतदान:बुहाना सबसे पीछे, चिड़ावा में सबसे ज्यादा 69.71%, बुहाना में 63.92% वोट पड़े; हंसास में बहिष्कार, चार जगह ईवीएम खराब होने से रुका मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छह पंचायत समितियों में 69.71% तक मतदान:बुहाना सबसे पीछे, चिड़ावा में सबसे ज्यादा 69.71%, बुहाना में 63.92% वोट पड़े; हंसास में बहिष्कार, चार जगह ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

छह पंचायत समितियों में 69.71% तक मतदान:बुहाना सबसे पीछे, चिड़ावा में सबसे ज्यादा 69.71%, बुहाना में 63.92% वोट पड़े; हंसास में बहिष्कार, चार जगह ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान के दौरान उत्साह, अव्यवस्थाओं और विवादों की तस्वीर सामने आई। शाम 6 बजे तक चिड़ावा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 69.71% मतदान हुआ, जबकि बुहाना 63.92% के साथ सबसे पीछे रहा। जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत 63.92% से 69.71% के बीच रहा।

कहीं बहिष्कार, कहीं ईवीएम खराब; कई जगह विवाद

बुहाना पंचायत समिति की झांझा ग्राम पंचायत के हंसास गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण गांव के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि मंदिर की जमीन पर बसा होने के कारण गांव में सड़क, नाली सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो रहा है। एसडीएम शकुंतला, तहसीलदार बाबूलाल बिजारणियां और विधायक श्रवण कुमार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

झेरली, मुरादपुर, बेरला और डूमोली खुर्द में ईवीएम खराब होने की सूचना सामने आई। इससे संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदान प्रभावित हुआ। चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र के बृजलालपुरा में मतदान के दौरान बहस के बाद धक्का-मुक्की हो गई।

सूरजगढ़ पंचायत समिति की काकोड़ा ग्राम पंचायत के बूथ पर फर्जी वोट डालने की शिकायत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पूर्व प्रधान बलवान सिंह पूनिया और विरोधी पक्ष के बीच गर्मागर्मी के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना से मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। नरहड़ में ढाई फुट के सद्दाम ने भी वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने इंडाली, किठाना, सोलाना और बाकरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

पंचायत समिति सुबह 10 बजे (%) दोपहर 1 बजे (%) दोपहर 3 बजे (%) शाम 6 बजे (%) फाइनल (%)
झुंझुनूं 15.70 32.41 47.79 – –
चिड़ावा 15.70 35.98 51.76 – –
सूरजगढ़ 13.92 33.27 50.40 – –
सिंघाना 11.74 28.95 46.30 – –
पिलानी 14.66 35.70 52.41 – –
बुहाना 13.39 32.06 40.23 – –

देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…

93 साल की रजो देवी व्हीलचेयर पर वोट डालने आई
93 साल की रजो देवी व्हीलचेयर पर वोट डालने आई

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77