[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पंचायत समिति में 60.16% वोटिंग:आगरी गांव में सवा तीन घंटे तक खराब रही ईवीएम, तीन वार्डों के मतदाताओं ने किया हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पंचायत समिति में 60.16% वोटिंग:आगरी गांव में सवा तीन घंटे तक खराब रही ईवीएम, तीन वार्डों के मतदाताओं ने किया हंगामा

नीमकाथाना पंचायत समिति में 60.16% वोटिंग:आगरी गांव में सवा तीन घंटे तक खराब रही ईवीएम, तीन वार्डों के मतदाताओं ने किया हंगामा

नीमकाथाना : पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नीमकाथाना में मतदान हुआ। यहां पंचायत समिति के 27 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 5 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

आगरी गांव में बूथ नंबर 112 की ईवीएम मशीन दोपहर करीब 12 बजे खराब हो गई। ईवीएम खराब होने के चलते वार्ड नं 2, 10, 11 पर वोटिंग बंद हो गई। ईवीएम मशीन खराब होने से गुस्साए मतदाताओं ने बूथ पर हंगामा भी किया। करीब सवा तीन घंटे बाद दोपहर 3ः15 बजे ईवीएम दोबारा शुरू हुई और मतदाताओं ने वोट डाले।

नीमकाथाना में मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 11.19 %
दोपहर 1 बजे तक 27.79 %
दोपहर 3 बजे तक 41.30 %
शाम 6 बजे तक 59.99 %
कुल मतदान 60.16 %

वोटिंग के लिए 161 केंद्र बनाए

मतदान के लिए कुल 161 केंद्र बनाए गए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं।

प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित

नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रधान पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। मतदान शाम 6 बजे तक चला। इसके बाद 20 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77