खंडेला में 64.42 प्रतिशत मतदान:बूथ-46 पर 20 मिनट खराब रही ईवीएम, जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुई वोटिंग
खंडेला में 64.42 प्रतिशत मतदान:बूथ-46 पर 20 मिनट खराब रही ईवीएम, जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुई वोटिंग
खंडेला : खंडेला में आज पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। आज पंचायत समिति के 37 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 06 वार्डों में वोट डाले गए। वोटिंग के लिए कुल 227 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
खंडेला में मतदान प्रतिशत
| समय | मतदान प्रतिशत |
| सुबह 10 बजे तक | 12.68 प्रतिशत |
| दोपहर 1 बजे तक | 30.36 प्रतिशत |
| दोपहर 3 बजे तक | 44.68 प्रतिशत |
| शाम 6 बजे तक | 61.38 प्रतिशत |
| फाइनल | 64.42 प्रतिशत |
20 मिनट EVM खराब
वहीं, वोटिंग शुरू होने के बाद बूथ नंबर-46 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। इस बीच वोट देने पहुंचे लोग मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे। करीब 20 मिनट बाद 8 बजे मशीन दोबारा शुरू हुई।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद महिला के लिए रिजर्व किया गया है। शाम 6 बजे तक मतदान चला। मतगणना 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
यहां देखें मतदान से जुड़ी तस्वीरें..

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489059


