[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में 65.42%, बुहाना में 64.60 प्रतिशत मतदान:बूथ-71 पर 2 बार खराब हुई ईवीएम, बुहाना के हंसास में वोटिंग का बहिष्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में 65.42%, बुहाना में 64.60 प्रतिशत मतदान:बूथ-71 पर 2 बार खराब हुई ईवीएम, बुहाना के हंसास में वोटिंग का बहिष्कार

सिंघाना में 65.42%, बुहाना में 64.60 प्रतिशत मतदान:बूथ-71 पर 2 बार खराब हुई ईवीएम, बुहाना के हंसास में वोटिंग का बहिष्कार

बुहाना/सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए सिंघाना में मतदान हुआ। पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद के 3 वार्डों में वोट डाले गए। चुनाव के लिए कुल 84 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं।

सिंघाना में मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 11.74 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 28.95 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 46.30 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 64.49 प्रतिशत
फाइनल 65.42 प्रतिशत

बुहाना में मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 13.39 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 32.06 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 40.23 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 63.92 प्रतिशत
फाइनल 65.42 प्रतिशत

2 बार खराब हुई ईवीएम

मुरादपुर गांव में बूथ-71 पर एक वोट डालने के बाद ही ईवीएम मशीन खराब हो गई, जो करीब 7:50 पर दोबारा शुरू हुई। 21 वोट डलने के बाद 8:30 पर दोबारा मशीन खराब हो गई।

झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के डूमोली खुर्द गांव में बूथ नंबर 6 पर दूसरी बार ईवीएम खराब हो गई। मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। पिछले दो घंटे में यहां मात्र 57 वोट ही डाले जा सके, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुहाना के हंसास गांव में मतदान का बहिष्कार

बुहाना पंचायत समिति क्षेत्र के हंसास गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीण मतदान करने के बजाय गांव के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर गांव बसा होने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से गांव के विकास के लिए स्वीकृत बजट भी खर्च नहीं हो पाता और वापस लौट जाता है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

बुहाना के हंसास गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

एसडीएम, तहसीलदार और विधायक ने भी किए समझाने के प्रयास

मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। बुहाना एसडीएम शकुंतला, तहसीलदार बाबूलाल बिजारणियां और विधायक श्रवण कुमार भी ग्रामीणों से मतदान करने की अपील कर चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित

सिंघाना पंचायत समिति में प्रधान पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बनी हुई हैं। मतगणना 20 नवंबर को होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77