[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 69.84 प्रतिशत मतदान हुआ:ग्राम पंचायत झेरली के आईटी सेंटर बूथ पर ईवीएम खराब, बुजुर्गों के लिए की व्हीलचेयर की व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 69.84 प्रतिशत मतदान हुआ:ग्राम पंचायत झेरली के आईटी सेंटर बूथ पर ईवीएम खराब, बुजुर्गों के लिए की व्हीलचेयर की व्यवस्था

पिलानी में 69.84 प्रतिशत मतदान हुआ:ग्राम पंचायत झेरली के आईटी सेंटर बूथ पर ईवीएम खराब, बुजुर्गों के लिए की व्हीलचेयर की व्यवस्था

पिलानी : पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए आज पिलानी में मतदान हुआ। यहां पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 4 वार्डों में वोट डाले गए। मतदान के लिए कुल 93 केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। पिलानी में कुल 88,089 मतदाताओं में से 61,525 मतदाताओं ने वोटिंग की।

प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित

पिलानी पंचायत समिति में प्रधान पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। मतगणना 20 नवंबर को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पिलानी पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 14.66 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 35.70 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 52.41 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 69.53 प्रतिशत
फाइनल 69.84 प्रतिशत

 

ग्राम पंचायत झेरली के आईटी सेंटर में बूथ नंबर -12 पर EVM मशीन खराब हो गई। मतदान शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही मशीन बंद हो गई थी। मतदाता बूथ के बाहर इंतजार करते दिखे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77