चिड़ावा में शाम 6 बजे तक 69.71 प्रतिशत मतदान:सांसद बृजेंद्र ओला ने परिवार सहित डाला वोट, किठाना में दो बार EVM हुई खराब
चिड़ावा में शाम 6 बजे तक 69.71 प्रतिशत मतदान:सांसद बृजेंद्र ओला ने परिवार सहित डाला वोट, किठाना में दो बार EVM हुई खराब
चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हुआ। झुंझुनूं जिले में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत चिड़ावा का रहा। चिड़ावा पंचायत समिति के 19 सदस्य और 3 जिला परिषद सदस्यों के लिए वोट डाले गए।
इस दौरान बुजर्गों से लेकर युवाओं तक में वोटिंग को लेकर क्रेज नजर आया। ढाई फीट के सद्दाम अपनी माता के साथ वोट डालने आया। वहीं गिडानिया में 95 वर्षीय माली देवी, 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी, 90 साल के जुगलाल, 80 साल की खेता देवी, नूनिया गोठड़ा की 88 साल की धापा देवी ने वोट डाल लोकतंत्र को मजबूती दी।
चिड़ावा पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत
| समय | मतदान प्रतिशत |
| सुबह 10 बजे तक | 15.70 प्रतिशत |
| दोपहर 1 बजे तक | 35.98 प्रतिशत |
| दोपहर 3 बजे तक | 53.94 प्रतिशत |
| शाम 6 बजे तक | 69.71 प्रतिशत |
बृजलालपुरा में हुई आपसी कहासुनी
इधर बृजलालपुरा में आपसी कहासुनी में बहस हो गई। लेकिन मौके पर डीएसपी गौरव गुर्जर और एएसआई राजेंद्र ने स्थिति को काबू किया और भीड़ को तीतर बितर कर माहौल को शांत किया।
किठाना में दो बार ईवीएम हुई खराब
किठाना में ईवीएम दो बार खराब हुई। तीसरी मशीन से आखिरकार प्रतीक्षारत मतदाताओं ने मतदान किया। सांसद बृजेंद्र ओला ने अरडावता में परिवार सहित मतदान किया। इसके अलावा अन्य सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान रहा।
बुजुर्गों में भी दिख रहा मतदान के लिए उत्साह
चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। गिडानिया के सरकारी स्कूल में 95 वर्षीय माली देवी और 90 वर्षीय जुगलाल ने मतदान किया। वहीं, बामनवास में 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी और 83 वर्षीय मूर्ति देवी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इधर, लाखू में 89 वर्षीय शांति देवी व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। इस दौरान वह अपने पोते को भी साथ लेकर आईं। बुजुर्गों के इस उत्साह ने लोकतंत्र के महापर्व में उनकी भागीदारी और मतदान के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
देखिए, चिड़ावा पंचायत समिति में मतदान की तस्वीरें-











देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489009


