सीकर की पांच पंचायत समितियों में 323 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 380 वैध अभ्यर्थियों में से 57 ने वापस लिए नामांकन
सीकर : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में सीकर जिले की पांच पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नाम वापसी के बाद 323 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 380 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से 57 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 62 वैध अभ्यर्थियों में से 16 ने नाम वापस लिया। इसके बाद यहां 46 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। पंचायत समिति धोद में 78 वैध अभ्यर्थियों में से आठ ने नाम वापस लिया, जिससे अब 70 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
इसी प्रकार पंचायत समिति धोद ग्रामीण (मुख्यालय सीकर) में 87 वैध अभ्यर्थियों में से छह ने नाम वापस लिया। यहां अब 81 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। पंचायत समिति खाचरियावास में 66 वैध अभ्यर्थियों में से 12 ने नाम वापस लिया, जिसके बाद 54 अभ्यर्थी मैदान में रह गए हैं।
वहीं, पंचायत समिति पलसाना में 87 वैध अभ्यर्थियों में से 15 ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद यहां 72 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पांचों पंचायत समितियों में सदस्य पदों के चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483270

