आबसर में 10 नवंबर से 32वां राका कप क्रिकेट टूर्नामेंट:ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी, विजेता को 41 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए
आबसर में 10 नवंबर से 32वां राका कप क्रिकेट टूर्नामेंट:ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी, विजेता को 41 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए
छापर : छापर के आबसर गांव में रायचंद कालेर की याद में 32वां राका कप क्रिकेट टूर्नामेंट 10 नवंबर से शुरू होगा। तीन दशक से ज्यादा समय से चली आ रही यह प्रतियोगिता इलाके में क्रिकेट के प्रति युवाओं के जोश को दिखाती है। राका आयोजन समिति के सहयोग से टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के खिलाड़ियों का चुनाव ऑक्शन (नीलामी) के जरिए होगा। खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से शुरू होगा।
आयोजन समिति के रूपाराम स्वामी ने बताया कि विजेता टीम को 41 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए शनिवार शाम को समिति के सदस्यों और गांव वालों की बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गांव वालों और क्रिकेट प्रेमियों में इसे लेकर काफी जोश है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2483196

