[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चाड़वास में भामाशाहों ने छात्राओं को 115 स्कूल बैग बांटे:ट्रस्ट को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चाड़वास में भामाशाहों ने छात्राओं को 115 स्कूल बैग बांटे:ट्रस्ट को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया

चाड़वास में भामाशाहों ने छात्राओं को 115 स्कूल बैग बांटे:ट्रस्ट को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया

रतनगढ़ : छापर के चाड़वास गांव में हजारीमल भीकमचंद मेमोरियल ट्रस्ट ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 115 छात्राओं को स्कूल बैग बांटे। इस मौके पर विद्यालय ने ट्रस्ट को सम्मान पत्र और आभार पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महावीर सिंह संचेती, मंत्री अशोक दुगड़, सहमंत्री प्रेमसुख बछावत, डालमचंद भंडारी, संपत सिंह संचेती, संदीप संचेती और पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल बछावत उपस्थित थे।

महावीर सिंह संचेती ने छात्राओं को नशे से दूर रहने और नियमित योग करने का संदेश दिया। अशोक दुगड़ ने शिक्षा को बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। डालमचंद भंडारी ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना पारीक ने ट्रस्ट और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों का सहयोग छात्राओं को सुविधाएँ देने और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने में अहम है।

प्रकाश चंद मीणा, अजीत पुरोहित, सुचिता जानू, विनीता चौधरी, महेंद्र सिंह, मंजू चौधरी, बोदूराम गवारिया, मंजू सुथार, अनिता सोनी, सरिता बीडासरा और सुशीला पिलानिया भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कुमकुम सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89