सिहोट छोटी में तिरंगा यात्रा, शहीद गणपतराम ढाका को श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत, लगे देशभक्ति के नारे
सिहोट छोटी में तिरंगा यात्रा, शहीद गणपतराम ढाका को श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत, लगे देशभक्ति के नारे
नेछवा : उपखंड के गांव सिहोट छोटी में पन्ना लाल मोमचनी ओला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद गणपतराम ढाका की मूर्ति पर फूलमाला चढ़ाई गई और श्रद्धांजलि दी गई। पन्ना लाल ओला ने स्मारक की साफ-सफाई की, दीपक जलाया और मोमबत्तियां लगाईं।
इस मौके पर शहीद की पत्नी और भाई का भी फूलमाला, साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। मोमचनी ओला ने यात्रा को रवाना किया। यह शहीद स्मारक से सीकर-सालासर रोड होते हुए गांव के मुख्य चौक पहुंची।
रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा और मोमचनी ओला का स्वागत किया। मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने ओला का फूलमाला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2483187
